- 14 Posts
- 34 Comments
ये टेलीविजन की दुनिया भी बड़ी अजीव है कभी कभी ऐसी चीजें दिखा देती है कि प्रेरणा ही बन जाती है जैसे किसी डिटर्जेंट पाउडर का ये विज्ञापन देखा तो देश के नेताओ की याद आ गयी | ये पंक्ति ऐसा लगता है उनकी प्रेरणा श्रोत है | अब सवाल है ये कि कैसे ???
सीधी सी बात है कि अब दाग कितने भी लगे अपना घर तो भर ही रहा है बच्चों का भविष्य भी बन रहा है | घर में लक्ष्मी ही लक्ष्मी है पीछे लोग गलियां भले ही दे पर सामने इज्ज़त ही इज्ज़त है | अब ऐसे में घोटालों के, क्राइम के, भ्रष्टाचारी होने के दाग लगते है तो दाग अच्छे ही हुए ना |
कुछ विज्ञापन ऐसे होते है कि उन्हें तो प्रतिबंधित कर देना चाहिए जैसे एक और विज्ञापन आता है टी वी पर एक महिला कह रही होती है देश उबल रहा है, चाय का विज्ञापन है और कहा गया है जागो इण्डिया जागो | पर कोई ये कैसे समझे अभी तो भ्रष्टाचार कि काली रात है और रात में जागने का क्या फायदा कोई उजाले कि किरण दिखाई दे तभी तो जागे इण्डिया |
अब देश कि बात हो ही रही है तो मैं ये महसूस करता हूँ कि हमारे देश में कानून बड़ा ही मजाकिया है | एक सरकारी नौकरी में चपरासी की नौकरी के लिए भी कम से कम दसवीं पास तो होना चाहिए और उसके चरित्र पर कोई दाग नहीं होना चाहिए बाकायदा पुलिस का सर्टिफिकेट लगता है कि कभी ये बंद किसी क्राइम में लिप्त तो नहीं था | लेकिन चुनाव लड़ने के लिए किसी सर्टिफिकेट कि आवश्यकता नहीं है कितने भी केस आप पर क्यों ना लगे हो आप चुनाव लड़ सकते हो और अनपढ़ हो तब भी मुख्य मंत्री बन सकते हो | देश चला सकते हो |
चलो जाने दो बात टेलीविजन कि हो रही थी | आज कल टेलीविजन पर सेना विवाद छाया हुआ है सेना के पास भी हथियार ठीक नहीं है कम भी है आधुनिक भी नहीं है देश की सुरक्षा कैसे होगी पर आज तक ये कभी नहीं सुना की जो हथियार नेता जी की सुरक्षा के लिए होते है वो नकली है अब सवाल ये है की जरूरी क्या है नेता जी या देश ??? सुरक्षा किसकी जरूरी है नेता जी की या देश की …….. जाने दो नेता जी को, पता तो ये लगाना है ये मीडिया वाले खबरे दिखाते है या देश की पोल खोलते है की भैया हमारी सेना के पास हथियारों की कमी है और आधुनिकता की भी है | आप हमला कर दो ये मौका ठीक है |
लेकिन अब ये सेना विबाद ज्यादा दिन नहीं चलेगा टेलीविजन पर क्युकी कल से आई.पी.एल. जो शुरू हो रहा है अब वो दिखायेगे …….. आप भी देखना आई.पी.एल.
Read Comments