Menu
blogid : 5522 postid : 11

बाबा पर सरकार की साढ़े साती ……………….

Najariya.......
Najariya.......
  • 14 Posts
  • 34 Comments

क्यूँ बनाया मुझको ऐ बनाने वाले,

बहुत गम देते हैं ये ज़माने वाले,

मैंने आग के उजाले में कुछ चेहरों को देखा,

मेरे अपने ही थे मेरे घर को जलाने वाले |

 अनशन पर बैठे बाबा जी उस रात शायद यही सोच रहे होंगे कि उनके अपने ही है उनको अनशन से हटाने वाले …… उनके समर्थको पर लाठिया बरसाने वाले….. अपने ही हाथ है जो अपने भाइयो का गला काट रहे है…………..

कैसी बिडम्बना है कि हमारे ही देश की सरकार हमारे ही देश कि उन्नति के लिए किये जा रहे अनशन का समर्थन नहीं कर रही है | उसी देश कि उन्नति के लिए जिसकी वो सरकार है उसे देश की जनता ने अपने व देश कि हित के लिए चुना है | वही सरकार उसी जनता को, जिसने उसे चुना है अपने स्वार्थ के लिए एक नहीं होने दे रही | २०० साल इस देश पर अंग्रेजो ने राज किया देश को लूटा जनता को लूटा और चले गए उसके बाद यही कार्यभार हमारे राजनीतिज्ञों ने अपने कधों पे उठा लिया |

इस देश को आज़ाद हुए ६४ साल में से ५१ (एक्याबन) साल कांग्रेस ने इस देश पर राज किया है |

सन १९४७ से १९७७ तक ३० साल

सन १९८० से १९८९ तक ९ साल

सन १९९१ से १९९६ तक ५ साल

सन २००७ से अब तक ७ साल

तो सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी उसी की बनती है क्योकि उसका कार्यकाल भी सबसे ज्यादा है और उसके कार्यकाल में देश की जनता के साथ कई बार धोखा भी हुआ है जिसे हम घोटालो का नाम भी दे सकते है | इसकी शुरुआत सन १९५७ से हो गयी थी जब हरिदास मुन्धार ने देश को एक बड़ी क्षति पहुचाई थी उसके बाद उस जैसे कई घोटाले उजागर हुए जैसे सीमेंट घोटाला १९८२, बोफोर्स घोटाला सन १९८९, मधु कोड़ा २००९, चारा घोटाला इत्यादि |

बात ये नहीं है कि मै कांग्रेस सरकार को इस बात का दोष दे रहा हू | मै सिर्फ ये कहने कि कोशिश कर रहा हू कि इतने घोटालो के बाद भी किसी भी सरकार ने आज तक इसके लिए कोई कानून नहीं बनाया | क्या कोई बता सकता है कि क्या हुआ इन घोटालो या इन जैसे और घोटालो  में लिप्त दोषियों का क्या उन लोगो को सजा मिली या नहीं ? आज देश में एक जेब काटने के लिए भी सजा का प्रावधान है परन्तु उनके लिए कोई कानून क्यों नहीं है जो इतने बड़े घोटालो को अंजाम देते हैं | उनके लिए सिर्फ जाँच कमेटी बनती है और सिर्फ जाँच होती है सजा तो सिर्फ जनता के लिए है |

हम उसका विरोध भी नहीं कर सकते क्योकि अगर हम ऐसा करते है तो वही होगा जो बाबा रामदेव जी के साथ हुआ है और उनका समर्थन करने वाले समर्थको के साथ हुआ है |

मै सिर्फ इतना जनता हू की अगर सरकार जनता के साथ नहीं है तो वो कही न कही अप्रत्यक्ष रूप से उन अपराधियों को समर्थन कर रही है जो इसमें लिप्त है |

ये कब तक चलेगा ? कब तक जनता बेवकूफ बनती रहेगी ? कब तक ऐसे अत्याचार सहती रहेगी ?

ये सवाल है और जबाब पता नहीं कहाँ है ………………………………..मै भी खोजता हू आप भी खोजिये ……

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh